Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भोपाल: बकरी पालन ने आत्मनिर्भर बनीं सुल्तान बी, हर महीने 10-12 हजार रुपए की कर रही कमाई  

06 अक्टूबर 2026, भोपाल: भोपाल: बकरी पालन ने आत्मनिर्भर बनीं सुल्तान बी, हर महीने 10-12 हजार रुपए की कर रही कमाई – मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के ग्राम सतोरनिया की सुल्तान बी के लिए बकरी पालन परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का जरिया बन गया है। पहले जहां परिवार की मासिक आय करीब 2 से 3 हजार रुपये थी, वहीं अब बकरी पालन से उनकी कमाई बढ़कर लगभग 10 से 12 हजार रुपये प्रति माह हो गई है। मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन विभाग की बकरी इकाई योजना से मिले सहयोग और सुल्तान बी की मेहनत ने उनकी आजीविका को नई दिशा दी।

योजना से मिली 10 बकरियां और एक बकरा

सुल्तान बी, पति अवाद को वर्ष 2025-26 में बकरी इकाई योजना का लाभ मिला था। योजना के तहत उन्होंने 10 बकरियां और एक बकरा खरीदा और व्यवस्थित तरीके से बकरी पालन शुरू किया। इससे उन्हें परिवार की आय बढ़ाने का अवसर मिला। सुल्तान बी ने बकरियों की देखभाल और उनके बेहतर प्रबंधन पर लगातार ध्यान दिया। उनकी मेहनत का असर यह रहा कि समय के साथ उनके पास बकरियों की संख्या बढ़कर करीब 18 से 20 हो गई। इसके साथ ही उनकी मासिक आय भी बढ़कर 10 से 12 हजार रुपये तक पहुंच गई।

‘पशु सखी’ बनकर दे रहीं पशुपालकों को जानकारी

बकरी पालन से अपनी आजीविका मजबूत करने के साथ सुल्तान बी अब अन्य ग्रामीण परिवारों की मदद भी कर रही हैं। वे आजीविका मिशन के तहत ‘पशु सखी’ के रूप में कार्य कर रही हैं। इस भूमिका में वे ग्रामीण पशुपालकों को पशुपालन से जुड़ी जानकारी और जरूरी मार्गदर्शन देती हैं। अपने अनुभवों के माध्यम से वे पशुपालकों को पशुओं की बेहतर देखभाल और प्रबंधन के लिए भी प्रेरित कर रही हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

परिवार की आर्थिक स्थिति में आया बदलाव

सुल्तान बी की कहानी में सरकारी योजना से मिले सहयोग के साथ उनके प्रयास और मेहनत भी अहम रहे। बकरी पालन से उनकी आय में वृद्धि हुई और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली। आज बकरी पालन उनकी आजीविका का महत्वपूर्ण आधार बन गया है। वहीं, ‘पशु सखी’ के रूप में वे अपने अनुभव ग्रामीण पशुपालकों के साथ साझा कर रही हैं। इससे उनकी अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ अन्य ग्रामीण परिवारों को भी पशुपालन को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture