Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा कलेक्टर ने की पशुपालन विभाग की समीक्षा

06 जुलाई 2026, छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा कलेक्टर ने की पशुपालन विभाग की समीक्षा – कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री नारायन ने एनएडीसीपी अंतर्गत एफएमडी सप्तम चरण, हिरण्य गर्भा अभियान के तहत गौशालाओं एवं जिले में किए गए कृत्रिम गर्भाधान, सेक्स्ड सॉर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान, अवर्णित नस्ल के पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, क्षीरधारा ग्राम में किए गए सर्वे, आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना, पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना की विकासखंडवार समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान हिरण्य गर्भा अभियान अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान एवं गर्भ परीक्षण, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना तथा पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड में अत्यंत कम उपलब्धि पर कलेक्टर श्री नारायन ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्री नारायन ने जिन गौ-सेवक मैत्रियों द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है, उनका पंजीयन निरस्त कर उनके स्थान पर नए गौ-सेवक मैत्रियों को प्रशिक्षित कर नियुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर निवास करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस. पक्षवार, सभी जिला नोडल अधिकारी, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें