राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़: बलरामपुर में DAP खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 60 बोरी खाद और पिकअप जब्त

28 जुलाई 2026, रायपुर: छत्तीसगढ़: बलरामपुर में DAP खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 60 बोरी खाद और पिकअप जब्त – छत्तीसगढ़ में किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने तथा उर्वरकों के अवैध परिवहन, भंडारण और कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरे राज्य में कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले में कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन किए जा रहे 3 मीट्रिक टन (60 बोरी) डीएपी खाद तथा एक पिकअप वाहन को जब्त किया है।

 60 बोरी खाद किया जब्त

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम रघुनाथ नगर में की गई। जांच के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 टी 3538 में 60 बोरी डीएपी खाद परिवहन करते पाया गया। वाहन चालक अशोक कुमार से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

दस्तावेजों के अभाव में उर्वरक के अवैध परिवहन की पुष्टि होने पर पुलिस एवं कृषि विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खाद सहित पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी धीरेन्द्र तिवारी, उर्वरक निरीक्षक  भूपेश गुप्ता, वरिष्ठ विकास अधिकारी तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (आरएईओ) सहित कृषि विभाग और पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture