राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

कृषि उत्पाद स्मार्ट एवं इंटेलिजेंट पैकेजिंग पर प्रशिक्षण

27 जुलाई 2026, नई दिल्ली: कृषि उत्पाद स्मार्ट एवं इंटेलिजेंट पैकेजिंग पर प्रशिक्षण – भारतीय पैकेजिंग संस्थान , नई दिल्ली तथा आईसीएआर–केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में 23–24 जुलाई 2026 को “कृषि उत्पादों के लिए स्मार्ट एवं इंटेलिजेंट पैकेजिंग प्रणालियों के सामंजस्य ” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय मंथन सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर के प्रमुख वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं, उद्यमियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर कृषि उत्पादों की गुणवत्ता, खाद्य सुरक्षा, शेल्फ लाइफ बढ़ाने, कटाई उपरांत हानियों को कम करने तथा टिकाऊ पैकेजिंग प्रणालियों पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) तनवीर आलम, प्रो. बलदेव राज कम्बोज , प्रो. जे. पी. शर्मा, डॉ. कै. नरसैया, डॉ. विशाल चौधरी, श्री प्रवीण मलिक, सीईओ, डॉ. सुखदेव मंगराज, डॉ सी एन रविशंकर आदि ने विचार व्यक्त किए। आईसीएआर–सीआईएई, भोपाल ने देश में स्मार्ट एवं इंटेलिजेंट पैकेजिंग पर हो रहे अनुसंधान का श्वेत पत्र तैयार करने तथा आईसीएआर के माध्यम से एक मेगा अनुसंधान परियोजना प्रस्तावित करने का सुझाव दिया, जिसमें आईसीएआर–सीआईएई, भोपाल अग्रणी संस्थान की भूमिका निभाएगा।

तकनीकी सत्र में डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी प्रधान वैज्ञानिक, आईसीएआर–केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल ने संस्थान में विकसित स्मार्ट एवं इंटेलिजेंट पैकेजिंग प्रौद्योगिकियों की वर्तमान स्थिति, विशेषकर प्राकृतिक रंगद्रव्य आधारित फ्रेशनेस इंडिकेटर, सक्रिय एवं जैव-अवक्रमणीय पैकेजिंग, तथा इनके प्रौद्योगिकी तत्परता स्तर , व्यावसायीकरण की संभावनाओं और भविष्य की अनुसंधान दिशा पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture