Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के विद्यार्थियोँ के लिए राजस्थान-कोटा में बनाएगी छात्रावास

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर निःशुल्क भूखण्ड आबंटित करने का किया आग्रह

25 फरवरी 2023,  रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के विद्यार्थियोँ के लिए राजस्थान-कोटा में बनाएगी छात्रावास – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उन्हें अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान के कोटा में कोचिंग करने वाले राज्य के छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए छात्रावास बनाना चाहती है। श्री बघेल ने छात्रावास हेतु निःशुल्क भू-खण्ड आबंटित करने का आग्रह श्री गहलोत से किया है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि राजस्थान के कोटा में विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों में प्रवेश के लिए कोचिंग की अच्छी व्यवस्था होने के कारण छत्तीसगढ़ के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कोचिंग प्राप्त करने के लिए कोटा, राजस्थान जाते हैं। छत्तीसगढ़ शासन इन छात्र-छात्राओं के लिए कोटा में एक छात्रावास का निर्माण करना चाहता है।

श्री बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री गहलोत से कोटा में किसी ऐसे स्थान पर छत्तीसगढ़ शासन को निःशुल्क लगभग 01 एकड का भूखण्ड आबंटित करने का आग्रह किया है, जहां से कोचिंग संस्थाओं की दूरी अधिक न हो।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में धान के बदले रागी की खेती के लिए किया जा रहा है प्रोत्साहित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें