Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

चंबल फर्टिलाइजर्स का सीड टू हार्वेस्ट कार्यकम

16 दिसंबर 2025, भोपाल (कृषक जगत ): चंबल फर्टिलाइजर्स का सीड टू हार्वेस्ट कार्यकम – उर्वरक निर्माता कंपनी चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड द्वारा प्रदेश में कृषको को खेती की उन्नत तकनीक के साथ भरपूर फसल उत्पादन प्राप्त हो ऐसे प्रयासों को जमीनी स्तर पर पहूचाने के लिए सीड टू हार्वेस्ट कार्यकम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत चंबल कंपनी गांव में 30 कृषकों का समूह बनाकर उनके खेतों की मिट्टी जांच करने से लेकर कटाई तक तकनीकी सलाह एवं चंबल के उर्वरक उत्पाद उपहार स्वरूप कृषकों को प्रदाय किए जाते हैं। कंपनी के विशेषज्ञो की सलाह पर कृषकों का समूह खेती कर रहा है। इसी कड़ी में मुरैना जिले के ग्राम सिहोनिया में वृहद कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्री विशाल शर्मा सीनियर रीजनल मैनेजर भोपाल- मध्य प्रदेश श्री पंकज कुमार सक्सेना दिल्ली वर्चुअली, श्री सुधांशु पांडेय एरिया मैनेजर ग्वालियर, डीलर विजय ट्रेडिंग कंपनी के श्री रामलखन डंडोतिया, श्रीराम फर्टिलाइज़र के श्री अरविंद तोमर उपस्थित थे। कृषकों को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कंपनी का परिचय विज़न एवं मिशन बताया कंपनी के उत्पाद उत्तम सुपरराइज़ा और उत्तम प्रणाम के उपयोग एवं विशेषता पर विस्तार से जानकारी दी।

संगोष्ठी में संतुलित उर्वरक उपयोग तथा आगामी फसलों के लिए सल्फिनो गोल्ड के उपयोग , गेहूं, सरसों एवं आलू की खेती पर उपयोगी जानकारी साझा की जो किसानों ने उपयोगी बताई । कंपनी के श्री दुबे ने रबी सीजन में कीटनाशकों एवं खरपतवारनाशकों के महत्व को समझाया एवं फसल सुरक्षा के उपाय बताए। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया चंबल फर्टिलाइजर के प्रयासों की सराहना की ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें