राज्य कृषि समाचार (State News)

हर्रई में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का हुआ शुभारंभ

20 जुलाई 2026, छिंदवाड़ाहर्रई में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का हुआ शुभारंभ – कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप शुक्रवार को जिले के विकासखंड हर्रई में मार्केटिंग सोसाइटी के नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह शुभारम्भ अमरवाड़ा विधायक श्री कमलेश प्रताप शाह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम में अमरवाड़ा एसडीएम श्री हेमकरण धुर्वे, उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती संगीता डेहरिया, श्री दीपक नेमा, श्री मनोज नेमा, श्री शंभु साहू सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित थे।

नगद विक्रय केंद्र का शुभारम्भ  करने के उपरांत अमरवाड़ा विधायक श्री शाह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हर्रई विकासखंड में मार्केटिंग सोसाइटी केंद्र के प्रारंभ होने से क्षेत्र के किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने में अत्यंत सुविधा होगी तथा उन्हें समय पर आवश्यक कृषि आदान मिल सकेंगे। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री चन्दरसी कुडोपा, पार्षद श्री सुनील इरपाची, मंडल अध्यक्ष श्री रामनारायण धुर्वे, परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री नीलकंठ पटवारी, सहायक संचालक कृषि श्री दीपक चौरसिया, एसडीएओ श्री विनोद टांडेकर, श्री हनुमानशाह पंद्रराम, श्री चंद्रप्रकाश वर्मा, प्रबंधक मार्केटिंग सोसाइटी हर्रई तथा कृषि विभाग का समस्त मैदानी अमला उपस्थित था।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Glo