Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कैक्टस की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, वैज्ञानिकों ने किसानों को खाद-चारा बनाने की दी ट्रेनिंग  

29 सितम्बर 2025, भोपाल: कैक्टस की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, वैज्ञानिकों ने किसानों को खाद-चारा बनाने की दी ट्रेनिंग – मध्यप्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की ओर से श्योपुर जिले के किसानों का एक दल सीहोर स्थित आईसीएआरडीए केंद्र पहुँचा। यहां वैज्ञानिकों ने किसानों को कांटारहित कैक्टस की खेती और इसके विविध उपयोगों के बारे में जानकारी दी। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को कैक्टस की खेती के फायदे समझाना और उनसे खाद तथा चारा तैयार करने के तकनीक सिखाना था।

डॉ. नेहा तिवारी, वैज्ञानिक (ICARDA-India) ने बताया कि कैक्टस एक ऐसा पौधा है जो बेहद कम पानी में भी आसानी से उग जाता है और शुष्क व बंजर भूमि में भी अच्छी तरह पनप सकता है। कांटारहित होने के कारण यह पशुओं के लिए गर्मी और सूखे के समय हरे चारे का एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक स्रोत है। उन्होंने किसानों को बायोगैस उत्पादन और जैविक खाद बनाने के तरीकों के बारे में भी विस्तार से बताया।

कैक्टस की खेती के लाभ और उपयोग

प्रशिक्षण में किसानों को कैक्टस की पोषण संबंधी विशेषताओं और इसके दीर्घकालिक लाभों के बारे में भी समझाया गया। किसानों ने खेतों में जाकर प्रत्यक्ष रूप से कांटारहित कैक्टस की विभिन्न किस्मों को देखा और उनकी खेती की तकनीक को सीखा। किसानों का मानना था कि यह खेती न केवल पशुपालन के लिए उपयोगी है, बल्कि उनकी आय बढ़ाने में भी सहायक साबित हो सकती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ग्रीन-एजी परियोजना और भविष्य की संभावनाएं

वर्तमान में ग्रीन-एजी परियोजना श्योपुर और मुरैना जिलों में संचालित है। इस परियोजना का उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के अनुकूलन और सतत भूमि प्रबंधन को भारतीय कृषि प्रणाली में एकीकृत करना है। इसके तहत किसानों को नई और पर्यावरण अनुकूल खेती की तकनीकें सिखाई जा रही हैं, जिनमें कांटारहित कैक्टस की खेती विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture