Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ जिले में कैबिनेट मंत्री ने पशुपालक से की गृह भेंट

08 अक्टूबर 2025, झाबुआ: झाबुआ जिले में कैबिनेट मंत्री ने पशुपालक से की गृह भेंट – दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा विकासखंड पेटलावद के ग्राम कमलखेड़ा निवासी पशुपालक श्री मदन सिंह चावड़ा के घर पहुंचकर गृह भेंट की गई।
  इस दौरान मंत्री ने पशुपालक से संवाद करते हुए उन्हें उन्नत नस्ल के पशु पालने, पशुओं को हरा चारा एवं संतुलित पशु आहार खिलाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं उच्च उत्पादकता वाले पशु ही दुग्ध उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रदेश के दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक “दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत ऐसे पशुपालकों से व्यक्तिगत गृह भेंट की जा रही है, जिनके पास 10 या अधिक मादा पशु हैं।  कार्यक्रम में राज्य नोडल अधिकारी डॉ. मगनानी ने पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान, पशु पोषण एवं पशु उपचार से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री तनुश्री मीणा ने पशुपालक को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रोत्साहित किया।

     उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ. ए.एस. दिवाकर ने पशुपालकों को सेक्स सॉर्टेड सीमन के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान की प्रक्रिया समझाई, जिससे लगभग 90 प्रतिशत बछिया उत्पन्न होती है। उन्होंने पशुपालकों को संतुलित पशु आहार अपनाने और सांची दुग्ध संघ को दूध प्रदाय करने हेतु प्रेरित किया।  इस अवसर पर ग्राम के अन्य पशुपालक भी उपस्थित रहे और उन्होंने अभियान से जुड़ने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें