Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ड्रोन दीदी बनकर महिला कृषक भर रही सपनों की उड़ान

17 सितम्बर 2024, डिण्डोरी: ड्रोन दीदी बनकर महिला कृषक भर रही सपनों की उड़ान –  मध्य प्रदेश के मंडला जिले में  नमो ड्रोन दीदी योजना में  विकासखण्ड अमरपुर के ग्राम भैंसवाही के कृषक श्री राजेन्द्र साण्डया एवं ग्राम साम्हर के कृषक श्री रतनसिंह के खेत में ड्रोन के माध्यम से रामतिल में अमरबेल के नियंत्रण हेतु पेन्डीमैथेलीन शाकनाशी का छिडकाव किया गया। ड्रोन का संचालन ड्रोन दीदी श्रीमती  कमला यादव ग्राम अलौनी नेकिया। इन्होंने ड्रोन प्रशिक्षण दिल्ली एवं भोपाल से किया है। ड्रोन के माध्यम से प्रति एकड़ 7 मिनिट में छिड़काव किया जा सकता है, जबकि स्प्रेयर से छिडकाव करने में एक घण्टे से अधिक समय लगता है। छिडकाव के समय वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ० पी.एल. अम्बुलकर कृषि विज्ञान केन्द्र डिण्डौरी, अनुविभागीय कृषि अधिकारी डिण्डौरी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अमरपुर, कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com