Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन में जैव विविधता प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

02 फरवरी 2023, खरगोन: खरगोन में जैव विविधता प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न – पीजी कॉलेज खरगोन एवं जनपद पंचायत खरगोन के संयुक्त तत्वाधान में जैव विविधता प्रबंधन समिति की बैठक जनपद खरगोन में संपन्न हुई। बैठक में पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ आरएस देवड़ा ने जैव विविधता एवं उसके सामान्य परिचय से एव रिटायर प्राध्यापक प्रो. डॉ. पुष्पा पटेल ने बैठक के मुद्दे एवं जैव विविधता की उपयोगिता के बारे में सदस्यों को अवगत कराया गया।

प्रो. गिरीश शिव ने सभी सदस्यों को जैव विविधता पंजी बनने की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जैव विविधता पंजी सभी के सहयोग से ही निर्मित हो सकती है। इसमें जनपद में पाए जाने वाले जीव, जंतु सभी की जानकारी को सम्मिलित किया गया है। जैव विविधता समिति अध्यक्ष श्रीमती जमुना राय ने बताया कि वह एवं उनका परिवार कृषि से लंबे वर्षों से जुड़ा हुआ है एवं सभी पौधे एवं जीवों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में जैव विविधता पंजी की अनुशंसा भी की गई। उद्यानिकी विभाग केे श्री जीएस बडोले, कृषि विभाग के श्री गिरधारी डावर, वन विभाग के श्री उम्मेद सिंह सोलंकी ने भी अपने अपने विचार साझा किए। बैठक में जनपद पंचायत सीईओ श्री राजेंद्र शर्मा, जैव विविधता समिति के सदस्य श्री जितेंद्र, श्रीमती माया, श्रीमती रामकली, श्रीमती मीराबाई उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण खबर: 80 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से डाली जाएगी राशि

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें