राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा में जैव उर्वरक विक्रय हेतु उपलब्ध

18 जुलाई 2026, हरदा: कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा में जैव उर्वरक विक्रय हेतु उपलब्ध – कृषि विज्ञान केंद्र, हरदा में जैव उर्वरक विक्रय हेतु उपलब्ध हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने बताया कि केंद्र में जैव उर्वरक ट्राईकोडर्मा 294 रुपये प्रति लीटर एवं स्यूडोमोनास 321 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

  उन्होंने  डॉ मुरे ने   किसानों को सलाह दी है कि फसलों में मृदा जनित रोग का प्रबंधन करने के लिए बहुत अच्छा है, जिन किसान भाइयों के यहां पर अभी तक बोनी नहीं हुई है वो इसका उपयोग 10 मिलीलीटर प्रति किलोग्राम बीज का उपचार करने में तथा मृदा उपचार में 2 लीटर प्रति एकड़ मात्रा के हिसाब से 50 किलो गोबर की पक्की हुई खाद में मिलाकर के खेत में प्रयोग करें।

इसके प्रयोग से सोयाबीन में जड़ सड़न रोग की रोकथाम होगी तथा इनका उपयोग किसान भाई लगातार 3-4 वर्ष तक सभी फसलों में प्रयोग करें तो मृदा जनित रोग से निजात पाया जा सकता है। इसके अलावा मिर्च, टमाटर, बैंगन आदि उद्यानिकी फसलों में मृदा जनित एवं अन्य बीमारियों के लिए पौध उपचार एवं ड्रेन्चिंग में उपयोग करें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture