राज्य कृषि समाचार (State News)

खाद ई- टोकन प्रणाली में सुधार हेतु भाकिसं हरदा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

06 अगस्त 2026, इंदौरखाद ई- टोकन प्रणाली में सुधार हेतु भाकिसं हरदा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा – भारतीय  किसान संघ ,हरदा ने वर्तमान में  खाद ई – टोकन प्रणाली में आ रही समस्याओं को देखते हुए इसमें सुधार हेतु मुख्यमंत्री के नाम 10 सुझावों वाला  ज्ञापन सौंपा है।  

सौंपे गए ज्ञापन में  बोनी  के खाद की गणना दूसरे खाद में नहीं  करने ,एसएसपी और टीएसपी को ई टोकन से बाहर रखने ,ई टोकन में विक्रेता तहसील स्तर पर ही रखने , ज़मीं की घटती उर्वरक क्षमता को देखते खाद की बड़ी हुई नई मात्रा से किसानों को खाद देने , संयुक्त खातेधारकों को किसी भी एक खातेधारक के नाम से संयुक्त भूमि का ई टोकन जारी करने ,ई टोकन के लिए जो शुल्क लिया जा रहा है , उसे फार्मेट में अंकित करने , अतिरिक्त खाद के ई टोकन जारी करने , ई टोकन प्रणाली में ओटीपी की वैधता 24  घंटे करने , ई टोकन के बाद किसान के पास  डबल ओटीपी की अनिवार्यता समाप्त करने तथा ई  टोकन प्रणाली  एवं पीओएस मशीन में प्रति दिन 50  बोरी की बाध्यता समाप्त करने का सुझाव दिया गया है , ताकि किसानों का निर्धारित मात्रा का पूर्ण खाद एक साथ बुक हो सके।

ई -टोकन प्रणाली में सुधार के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गठित समिति की रिपोर्ट सम्भवतः  इसी हफ्ते आ जाएगी।  सुधार के बाद ई टोकन प्रणाली को शीघ्र लागू किया जाएगा। इसी संदर्भ में  ई विकास पोर्टल पर तकनीकी उन्नयन अनुरक्षण कार्य किए जाने से पोर्टल की  सेवाएं  फिलहाल उपलब्ध नहीं है। कार्य पूर्ण होते ही सेवाएं यथावत पुनः प्रारम्भ कर दी जाएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture