बैतूल: ‘दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान’ के तीसरे चरण में दूध उत्पादन बढ़ाने की पहल
08 जुलाई 2026, बैतूल: बैतूल: ‘दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान’ के तीसरे चरण में दूध उत्पादन बढ़ाने की पहल – प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 13 जुलाई से ‘दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान’ का तीसरा चरण शुरू किया जाएगा।
उप संचालक पशु पालन श्री सुरजीत सिंह ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारी जिले के 13 हजार 600 पशुपालकों के घर-घर दस्तक देंगे।
इस चरण में विशेष रूप से 3 से 4 गाय-भैंस रखने वाले पशुपालकों पर फोकस होगा। प्रशिक्षित अमला ग्रामीणों को उन्नत नस्ल सुधार, बेहतर पशु पोषण, समय पर टीकाकरण और सेक्स सॉर्टेड सीमन तकनीक की जानकारियां देगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

