सीहोर जिले में बलराम कृषक संगोष्ठी आयोजित
03 सितंबर 2026, सीहोर: सीहोर जिले में बलराम कृषक संगोष्ठी आयोजित -बलराम जयंती के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी विकास खंडों में बलराम कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, आधुनिक तकनीकों तथा शासन द्वारा संचालित किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में किसानों ने सहभागिता की।
संगोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। किसानों को फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, संतुलित उर्वरक एवं कीटनाशकों के उपयोग, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फसल विविधीकरण तथा कृषि में नई तकनीकों के उपयोग के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। स्टॉल पर योजनाओं की पात्रता, लाभ लेने की प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में किसानों को अवगत कराया गया। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे कृषि विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाएं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

