Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)राज्य कृषि समाचार (State News)

अधिकतम दूध देने वाली गायों के पशु पालकों को दिये जायेंगे पुरस्कार

03 अप्रैल 2025, इंदौर: अधिकतम दूध देने वाली गायों के पशु पालकों को दिये जायेंगे पुरस्कार – राज्य शासन ने प्रदेश की मूल गोवंशीय नस्ल (मालवी) एवं भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गाय (गीर-साहीवाल) के पालन को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार योजना प्रारंभ की है। इसके तहत अधिकतम दूध देने वाली गायों का चयन कर उन्हें पुरस्कार दिया जायेगा।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रभारी उप संचालक डॉ. अमृतलाल शर्मा ने बताया कि योजना में जिले के अंतर्गत समस्त विकास खंडों से ऐसे पशुपालक जिनके पास प्रदेश की मूल गोवंश (मालवी) नस्ल की गाय जिसका प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन 04 लीटर अथवा उससे अधिक है तथा भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू (गिर-साहीवाल) गाय जिसका दुग्ध उत्पादन 06 लीटर प्रतिदिन या उससे अधिक है, उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इच्छुक एवं पात्र पशुपालकों से पृथक-पृथक आवेदन विकासखंड के पशु चिकित्सालयों से प्राप्त किए जाएंगे।

आवेदनों का संकलन एवं परीक्षण उपरांत मूल गोवंशीय (प्रदेश एवं भारतीय) नस्ल की गायों का दैनिक दुग्ध उत्पादन का तीन टाइम दोहन कर एवरेज दुग्ध उत्पादन की वरीयता के आधार पर चयन कर प्रतियोगिता संपन्न कराई जायेगी। अधिकतम दुग्ध देने वाली गायों को क्रमशः प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार राशि 21 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार राशि 11 हजार रुपये के प्रदान किए जायेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com