राज्य कृषि समाचार (State News)पशुपालन (Animal Husbandry)

सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी निलंबित

16 दिसंबर 2025, इंदौर: सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी निलंबित – कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने पशु औषधालय सेण्डल, जिला इंदौर के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री माधु रावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं इंदौर संभाग इंदौर निर्धारित किया गया है।

श्री माधु रावत द्वारा अनुचित तरीके से ऑनलाइन उपस्थिति (सार्थक एप) दर्ज करने, भारत पशुधन एप पर कृत्रिम गर्भाधान का कार्य एवं प्रविष्टि शून्य होने, शासकीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता, शासकीय नियमों की अवहेलना करने के फलस्वरूप मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री रावत को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement