Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अशोकनगर जिले को मिली एच.यू.आर.एल. कंपनी यूरिया की रैक

04 दिसंबर 2025, अशोकनगर: अशोकनगर जिले को मिली एच.यू.आर.एल. कंपनी यूरिया की रैक – कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार जिले के कृषकों की मांग अनुसार रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सतत की जा रही है। जिले को एच.यू.आर.एल. कंपनी की यूरिया की रैक प्राप्त हुई है। रैक से 1409  मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ है।

डबल लॉक केन्द्र अशोकनगर को 174  मीट्रिक .टन, डबल लॉक केन्द्र मुंगावली को 100 मीट्रिक  टन, डबल लॉक केन्द्र पिपरई को 100 मीट्रिक टन, डबल लॉक केन्द्र ईसागढ़ 75 मीट्रिक टन, डबल लॉक केन्द्र नईसरायं 50 मीट्रिक टन, डबल लॉक केन्द्र चन्देरी 75 मीट्रिक टन, एम.पी. एग्रो अशोकनगर को 55  मीट्रिक  टन यूरिया प्रदाय किया गया है।

एच.यू.आर.एल. रैक से प्राप्त उर्वरक यूरिया जिले की 15 सेवा सहकारी समितियों की मांग अनुसार 374  मीट्रिक  टन उपलब्ध कराया गया है। सेवा सहकारी समिति रूसल्ला, पिपरिया, सारसखेड़ी, ऊमरी, ओण्डेर, गुन्हेरू, गदूली, बामोरी, बीलाखेड़ा, धुर्रा, भरियाखेड़ी, कदवाया, महुअन, कालाबाग को 25-25  मीट्रिक  टन, ईसागढ़ को 24  मीट्रिक  टन यूरिया उपलब्ध कराया गया। अशोकनगर के निजी विक्रेताओं को आनन्द खाद भण्डार 100  मी .टन, बालाजी एग्रो सेल्स 65  मीट्रिक  टन, कृषक खाद विक्रय सेवा केन्द्र 60  मीट्रिक  टन, श्रीकृष्णा क्लीनिक 121  मीट्रिक  टन, गणेश कृषि सेवा केन्द्र ईसागढ़ को 60  मी .टन कुल 406 मी .टन यूरिया प्रदाय किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें