अशोकनगर कलेक्टर ने खाद वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा
07 जुलाई 2026, अशोकनगर: अशोकनगर कलेक्टर ने खाद वितरण व्यवस्थाओं का लिया जायजा – कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने गत दिनों डबल लॉक केंद्र अशोकनगर पहुंचकर खाद वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर ने कहा कि खरीफ सीजन के लिए ई टोकन के माध्यम से सभी किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए वितरण व्यवस्था पारदर्शी और व्यवस्थित रहे। उन्होंने केंद्र पर खाद के स्टॉक की उपलब्धता की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

