Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अशोकनगर कलेक्‍टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

26 अप्रैल 2025, अशोकनगर: अशोकनगर कलेक्‍टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण – शासन के निर्देशानुसार जिले में चना,मसूर,सरसों के उपार्जन का कार्य संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने गुरुवार को समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीदी हेतु उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही उन्होंने उपार्जित किये गये अनाजों की गुणवत्ता को देखा।

 निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने अशोकनगर उपार्जन केन्‍द्र शासकीय वेयर हाउस के गोदाम क्रमांक 6, गोदाम क्रमांक 9 तथा सेवा सहकारी समिति के सत्यम वेयर हाउस खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया । उन्होंने समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए ठंडा पेयजल, छाया की व्यवस्था की जाए। साथ ही तौल कांटों की संख्या बढ़ाई जाए। जिससे किसानों की फसलों की तुलाई समय पर हो सके। निरीक्षण के दौरान किसानों से संवाद कर उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। साथ ही उपार्जन केन्द्र के समिति प्रबंधकों से अब तक की गई खरीदी के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा तहसील पिपरई अंतर्गत सेवा सहकारी समिति नादनखेड़ी,तहसील ईसागढ़ के ग्राम ढाकोनी में द्वारकाधीश वेयरहाउस में खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने चना, मसूर, सरसों की खरीदी के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कृषकों से खाद के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि खाद की रैक समय-समय पर जिले को प्राप्त होगी। जिले में सोसायटियों के माध्यम से कृषकों को सुविधाजनक रूप से पर्याप्त खाद उपलब्‍ध कराया जायेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com