Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

26 फ़रवरी 2025, नीमच: मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के तहत आवेदन आमंत्रित – सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री देव शाह इनवाती ने बताया  कि मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के तहत मत्स्य उत्पादन में वृद्धि कर जन सामान्य को मछली के रूप में सस्ता प्रोटीन युक्त आहार एवं रोजगार उपलब्ध कराया जाना है । इस योजना में जिले के ग्रामीण तालाबों में मत्स्य बीज संवर्धन,उत्पादन,ग्रामीण तालाबों में झींगा पालन,मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण र्स्‍माट फिश पार्लर के लिए  वर्गवार योजना का  क्रियान्वयन  किया जा रहा है।

स्मार्ट फिश पार्लर के माध्यम से उपभोक्ताओं को ताजी व हाइजेनिक मछली कंडीशन   में  उपलब्ध कराई जावेगी। प्रत्येक स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना हेतु 5 लाख की राशि प्रदान करने  का प्रावधान है जो नगरीय निकाय, पंचायतों को उपलब्ध कराई जावेगी। निकाय,पंचायत द्वारा फिश पार्लर का निर्माण किया जावेगा।चयनित हितग्राही को इकाई लागत की 10 प्रतिशत राशि. 50 हजार रुपए अंशदान के रूप में व मासिक शुल्क रूपये एक हजार प्रतिमाह के मान से नगरीय निकाय, पंचायत में जमा करना होगी।

इसके अलावा  ग्रामीण तालाबों में मत्स्यबीज संवर्धन व उत्पादन तथा झींगा पालन के लिए सभी वर्ग के हितग्राहियों को इकाई लागत का 40 प्रतिशत अनुदान राशि प्रदान की जावेगी।इच्छुक आवेदकों के इस योजना का लाभ लेने  हेतु वर्गवार आवेदन आमंत्रित  किए गए   हैं । विस्तृत जानकारी सहायक संचालक  मत्स्योद्योग नीमच से प्राप्त की  जा सकती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com