Ad DesktopAd TabletAd Mobile
उद्यानिकी (Horticulture)राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर जिले में रिसोर्स पर्सन के लिये आवेदन आमंत्रित

23 जनवरी 2025, इंदौर: इंदौर जिले में रिसोर्स पर्सन के लिये आवेदन आमंत्रित – इंदौर जिले में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) अंतर्गत जिला एवं क्षेत्रीय स्तर पर लाभार्थियों को हैंड होल्डिंग सहायता उपलब्ध कराने के लिये जिला रिसोर्स पर्सन (फेसिलेटर के रूप में) कार्य कराने के लिये इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। जिला रिसोर्स पर्सन के रूप में कार्य करने के लिए इच्छुक आवेदक 27 जनवरी 2025 की शाम 6 बजे तक आवेदन उप संचालक, उद्यान कार्यालय इंदौर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

उप संचालक उद्यान कार्यालय इंदौर ने बताया कि रिसोर्स पर्सन, एकल उद्योगों एवं समूहों को डीपीआर तैयार करने, बैंक से ऋण लेने, एफएसएसएआई के खाद्य मानकों, उद्योग आधार, जीएसटी आदि सहित आवश्यक पंजीकरण एवं लाइसेंस प्राप्त करने में सहायता जैसी हैंड होल्डिंग सेवाएं प्रदान करेंगे, जिसमें आवश्यकतानुसार ग्राम, विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर अनिवार्य रूप से कार्रवाही सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक लाभार्थी को उपलब्ध कराई गई सहायता के आधार पर रिसोर्स पर्सन का भुगतान, बैंक से ऋण की स्वीकृति के कुल 20 हजार रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा, जिसमें से प्रथमतः 50 प्रतिशत का भुगतान बैंक ऋण की स्वीकृति के पश्चात किया जाएगा और द्वितीय शेष 50 प्रतिशत का भुगतान उद्योग को जीएसटी एवं उद्योग आधार पंजीकरण प्राप्त होने तथा एफएसएसएआई मानकों के अनुपालन, परियोजना के इम्प्लीमैंटेशन तथा ट्रेनिंग प्रदान करने के पश्चात किया जाएगा। विस्तृत जानकारी उप संचालक उद्यान कार्यालय चिड़ियाघर के पास, इंदौर से प्राप्त की जा सकती है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com