Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एमपी के किसानों से अपील- श्रीअन्न का उत्पादन बढ़ाए

19 मई 2025, भोपाल: एमपी के किसानों से अपील- श्रीअन्न का उत्पादन बढ़ाए – मध्यप्रदेश के किसान वैसे तो परंपरागत खेती करते है लेकिन बीते कुछ समय से श्रीअन्न का भी उत्पादन राज्य के किसान करने लगे है। राज्य की सरकार ने एक बार फिर किसानों से अपील की है कि वे श्रीअन्न का उत्पादन अधिक करें क्योंकि ऐसे किसानों को सरकार अधिक से अधिक सुविधाएं दे रही हे।

 हाल ही में सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने किसान कल्याण और कृषि विभाग की बैठक में अफसरों से यह कहा है कि प्रदेश में रागी, कोदों, कुटकी, ज्वार-बाजरा, मक्का जैसे श्रीअन्न का उत्पादन बढ़ाया जाए और किसानों को श्री अन्न उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा उत्पादित श्रीअन्न अब सरकार खरीदेगी। मुख्यमंत्री ने तुअर उत्पादक किसानों को अच्छे किस्म के खाद,  बीज और उत्पादन वृद्धि के लिए प्रोत्साहन देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसानों को फसल पर अनुदान देने के साथ ही फसल का बीमा कराने जैसे नवाचार भी किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जायें। प्रदेश के किसानों को रासायनिक उर्वरकों के स्थान पर उन्नत किस्म के बीज, आधुनिक कृषि यंत्रों, अच्छा भाव, अनुदान आदि का प्रोत्साहन मिले। उन्होंने कहा कि श्री अन्न रागी, कोदो-कुटकी, मक्का, ज्वार, बाजरा की फसलों को भी प्रोत्साहन दिया जाए। इन फसलों के उत्पादक क्षेत्र को अच्छी पैदावार करने के लिए प्रोत्साहन मिले। आवश्यकता अनुसार अनुदान की राशि भी बढ़ाई जाए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com