Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

तकनीकी समूह की बैठक में फसल ऋणमान तय

07 दिसम्बर 2022, झाबुआ: तकनीकी समूह की बैठक में फसल ऋणमान तय – तकनीकी समूह की बैठक कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में गत दिनों कलेक्टर कार्यालय सभागृह में सम्पन्न हुई। जिसमें बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.एस. वसुनिया द्वारा कृषि ऋण हेतु प्रस्तावित वित्तीय ऋणमानों , फसलों के औसत उत्पादन एवं उत्पादन लागत से अवगत कराया गया। किसानों एवं कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग व वैज्ञानिकों से विचार विमर्श पश्चात सर्वसम्मति से खरीफ 2023 एवं रबी 2023-24 हेतु फसलों के वित्तीय ऋणमान निर्धारित किये गये।

 बैठक मे श्री नगीन रावत, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास झाबुआ, डॉ. वी. के. सिंह कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, श्री नीरज सांवलिया सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग, डॉ. विलसन डावर, उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग, श्री दिलीप सोलंकी सहायक संचालक मत्स्य विभाग, श्री राजेश कुमार जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, श्री शरद कदम, मैनेजर म.प्र.ग्रामीण बैंक, श्री डी. एस. कोसरा, अंकेक्षण अधिकारी कार्या. उपायुक्त सहकारिता, श्री सुधीरसिंह कुशवाह पीआरओ, श्री एन.एस. मेडा, सचिव कृषि उपज मण्डी सहित कृषि एवं बैंक क्षेत्र से जुड़े जिले के अधिकारी/कर्मचारीगणों के साथ जिले के उन्नतशील कृषक उपस्थित थे ।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (05 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें