राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए अच्छी खबर: जबलपुर जिले में 36,948 मीट्रिक टन खाद का भंडार, 1 मई से होगा वितरण

30 अप्रैल 2026, जबलपुर: किसानों के लिए अच्छी खबर: जबलपुर जिले में 36,948 मीट्रिक टन खाद का भंडार, 1 मई से होगा वितरण – मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है कि आगामी खरीफ सीजन के लिए जिले में खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कार्यालय उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने जानकारी दी है कि वर्तमान में जिले के पास कुल 36,948 मीट्रिक टन उर्वरक का भंडार मौजूद है, जिसमें यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी और एमओपी जैसी सभी प्रमुख खादें शामिल हैं। चूंकि अभी फसलों की बोनी का मुख्य सीजन शुरू नहीं हुआ है, इसलिए वर्तमान में ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किसानों को उनकी पात्रता का 50 प्रतिशत डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है।

शासन की योजना के अनुसार, आगामी 1 मई से खरीफ की बोनी के लिए किसानों को ई-विकास प्रणाली के जरिए डीएपी, एसएसपी, एमओपी और एनपीके के सभी ग्रेड 100 प्रतिशत मात्रा में मिलने लगेंगे। यूरिया के वितरण को लेकर विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। बोनी के समय किसानों को कुल जरूरत का 50 प्रतिशत यूरिया दिया जाएगा, क्योंकि फसल की शुरुआती अवस्था में इतनी ही आवश्यकता होती है। इसके बाद, फसलों में ‘टॉप ड्रेसिंग’ यानी ऊपरी छिड़काव के लिए शेष 50 प्रतिशत यूरिया का वितरण 15 जून से शुरू किया जाएगा। इस सुव्यवस्थित वितरण प्रणाली का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर किसान को उसकी जरूरत के समय सही मात्रा में खाद मिल सके और जिले में खाद की कोई किल्लत न हो।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements