Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

किसानों से 31 दिसंबर से पहले फसल बीमा कराने की अपील

05 दिसम्बर 2022, देवास: किसानों से 31 दिसंबर से पहले फसल बीमा कराने की अपील – देवास जिले के किसानों से 31 दिसंबर से पहले फसल बीमा कराने की अपील की गई है। कृषि विभाग ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए 600 रूपये प्रति हेक्टर एवं चना फसल के लिए 465 रूपये प्रति हेक्टर की दर से फसल का बीमा 31 दिसंबर तक करवा सकते हैं ।

कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि देवास जिले में अधिसूचित गेहूं सिंचित और चना फसलों की बुवाई, असफल अंकुरण जोखिम और खड़ी फसल में होने वाले नुकसान जैसे सूखा शुष्क स्थिति, आकाशीय बिजली, तूफान, ओलावृष्टि, जलभराव, कीटों एवं रोगों से होने वाले नुकसान का मुआवजा के लिए ऋणी एवं अऋणी किसान गेहूं की फसल के लिए 600 रूपये प्रति हेक्टर एवं चना फसल के लिए 465 रूपये प्रति हेक्टर देकर अपनी फसल का बीमा 31 दिसंबर तक करवा सकते हैं ।

ऋणी एवं अऋणी कृषक अपने नजदीकी बैंक शाखा, सहकारी समिति, जनसेवा केन्द्र (सी.एस.सी.), भारतीय डाकसेवा केन्द्र से अपना फसल बीमा करा सकते हैं। गैर ऋणी कृषक फसल बीमा कराने के लिए अपना आधार कार्ड, भू-अभिलेख पुस्तिका, बुवाई प्रमाण-पत्र एवं बैंक पासबुक आदि आवश्यक दस्तावेज लेकर जाएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की अधिक से अधिक उपज के लिये आधुनिक तरीका बतलायें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )