Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अनूपपुर: दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत पशुपालकों को कर रहे जागरूक

25 जुलाई 2026, अनूपपुर: अनूपपुर: दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत पशुपालकों को कर रहे जागरूक – प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से जिले में लगातार संचालित किया जा रहा है।

उप संचालक पशु पालन डॉ एस बी चौधरी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी घर-घर पहुंचकर पशुपालकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पशुपालन के संबंध में जागरूक कर रहे हैं। अभियान के दौरान 3 से 4 गौवंश एवं भैंसवंश रखने वाले पशुपालकों से संपर्क कर उन्हें नस्ल सुधार, संतुलित पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण तथा सेक्स सॉर्टेड सीमेन के उपयोग की जानकारी दी जा रही है। साथ ही विभागीय योजनाओं का लाभ लेने तथा डेयरी व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाने के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

जिले में अभियान के तीसरे चरण के तहत 4,202 पशुपालकों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 13 जुलाई से जारी अभियान के अंतर्गत अब तक 4,172 पशुपालकों के घर पहुंचकर उन्हें वैज्ञानिक पशुपालन एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा चुकी है। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग ने सभी पात्र पशुपालकों से अभियान का लाभ उठाकर वैज्ञानिक पशुपालन तकनीकों को अपनाने की अपील की है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें