Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अनूपपुर: पराली जलाने के बजाय खेत में मिलाएं, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाएं

04 नवंबर 2026, अनूपपुर: अनूपपुर: पराली जलाने के बजाय खेत में मिलाएं, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाएं – फसल अवशेष (पराली) किसानों के लिए बहुमूल्य संसाधन हैं, जिनका उचित प्रबंध कर मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने और कृषि उत्पादन में सुधार किया जा सकता है। किसान भाई पराली को जलाने के बजाय खेत में मिलाकर उसका उपयोग जैविक खाद के रूप में करें।

 पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, मिट्टी के मित्र कीट नष्ट होते हैं तथा भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। कृषि विभाग के अनुसार, पराली को हैप्पी सीडर, सुपर सीडर अथवा वेस्ट डी-कंपोजर की सहायता से खेत में मिलाकर कम्पोस्ट खाद के रूप में उपयोग किया जा सकता है। इससे मिट्टी में जैविक पदार्थों की मात्रा बढ़ती है, अगली फसल की उपज में वृद्धि होती है तथा खाद पर होने वाला खर्च कम करने में मदद मिलती है। फसल अवशेष पशुओं के लिए चारे का महत्वपूर्ण स्रोत भी हैं।

 पराली प्रबंधन को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा रीपर, रीपर कम्बाइनर, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, स्ट्रा रीपर एवं रोटावेटर जैसे कृषि यंत्रों पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है। किसान भाई पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने तथा स्वयं एवं समाज के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए पराली प्रबंधन अपनाएं और पराली जलाने से बचें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें