राज्य कृषि समाचार (State News)

अनूपपुर : मछली पालक किसानों को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

02 जून 2026, अनूपपुर: अनूपपुर : मछली पालक किसानों को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा –  जिले के मछली पालक किसानों और मछुआरों को आर्थिक रूप से सशक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। ‘प्रधानमंत्री मत्स्य कृषक समृद्धि सह योजना’ के अंतर्गत अब जिले के मत्स्य पालकों को जलीय कृषि बीमा योजना का सीधा लाभ दिया जाएगा। मछली पालन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत नेशनल फिशरीज डिजिटल पोर्टल पर बीमा उत्पाद लाइव कर दिए गए हैं, जहाँ किसान ऑनलाइन पंजीयन कर सीधे एकमुश्त प्रोत्साहन राशि का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मछली पालन विभाग ने बताया कि इस बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य मत्स्य पालकों को प्राकृतिक आपदाओं, अप्रत्याशित बीमारियों अथवा अन्य जलीय जोखिमों से होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाना है। योजना के अंतर्गत किसानों को बड़ी राहत देते हुए बीमा प्रीमियम का 40 प्रतिशत भाग भारत सरकार द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप स्वयं वहन किया जाएगा। यह योजना प्रति किसान अधिकतम 4 हेक्टेयर जलक्षेत्र तक के लिए मान्य होगी।

इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि किसान अपने पारंपरिक तालाबों के साथ-साथ आधुनिक मछली पालन तकनीकों जैसे केज कल्चर, बायोफ्लॉक और आरएएस (RAS) के पूरे स्ट्रक्चर (ढांचे) का भी बीमा करा सकते हैं। विभाग जिले में मछली पालन को अधिक संगठित, सुरक्षित और लाभकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। योजना के संबंध में किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी या तकनीकी मार्गदर्शन के लिए इच्छुक किसान जिला मछली पालन विभाग से संपर्क कर सकते हैं अथवा राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (NFDB) के टोल-फ्री नंबर 18004251660 पर कॉल कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements