रसायनिक उर्वरको की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण
01 जून 2026, नई दिल्ली: रसायनिक उर्वरको की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण – एल नीनो प्रभाव एवं अमेरिका – ईरान के बीच बढ़ते तनाव से उर्वरकों की बढ़ती कीमत खेती की लागत को प्रभावित कर रही है। इनके नियंत्रित के लिए आल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जे पी नड्डा को पत्र लिखा है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनमोहन कलंत्री ने उर्वरकों की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से किसानों के हित में ठोस कदम उठाने की बात कही।

जनवरी फरवरी माह की कीमतो की अपेक्षा वर्तमान में उर्वरको के दाम में बेहताशा वृद्धि हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल की बढी कीमतों , परिवहन की समस्याओं मौजूद चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए रासायनिक उर्वरको की कीमतों पर नियंत्रण करना आवश्यक है।संगठन ने अमोनियम सल्फेट को यूरिया के विकल्प के रूप में बढ़ावा देने का भी सुझाव दिया है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक प

