Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अहा, टमाटर बड़े मजेदार! लेकिन भाव इतने आ गए नीचे!

25 मार्च 2025, भोपाल: अहा, टमाटर बड़े मजेदार! लेकिन भाव इतने आ गए नीचे! – टमाटर का स्वाद भले ही लोग लेते हो और बाजारों से भी हर दिन टमाटर की खरीदी करने लोग जाते हो  लेकिन  प्रदेश में टमाटर का उत्पादन करने वाले किसान नुकसान में है क्योंकि भाव गिर गया है और ऐसे में अब किसान संगठनों ने सरकार से मांग की है कि वे इस मामले में उचित कदम उठाए.

मध्य प्रदेश में टमाटर की खेती करने वाले किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि बाजार में नई फसल की बंपर आवक के कारण इस सब्जी का थोक मूल्य 2 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गया है. किसान संगठनों ने मांग की है कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए तत्काल उचित कदम उठाए और किसानों को राहत देने के लिए सरकार मदद करे. पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक राम स्वरूप मंत्री ने मांग की है कि राज्य सरकार किसानों से टमाटर उचित मूल्य पर खरीदे, ताकि नुकसान से बचा जा सके. उन्होंने कहा, ”मोर्चा सब्जियों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है.  भारतीय किसान-मजदूर सेना के अध्यक्ष बबलू जाधव ने कहा कि राज्य के दूरदराज के इलाकों में टमाटर जैसी जल्दी खराब होने वाली फसलों के लिए कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग सुविधाओं की कमी है, जिसके कारण किसान अपनी फसल औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं.

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com