Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में स्व. रघुनाथ मीणा के नाम पर होगा कृषि गौण मंडी हिंडौली का नामकरण

22 अक्टूबर 2022, जयपुर ।  राजस्थान में स्व. रघुनाथ मीणा के नाम पर होगा कृषि गौण मंडी हिंडौली का नामकरण  – मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बूंदी जिले की हिण्डौली में स्थित कृषि गौण मण्डी का नामकरण पूर्व प्रधान स्व. श्री रघुनाथ मीणा के नाम पर करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।

उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने 30 जुलाई, 2022 को अपने बूंदी यात्रा के दौरान हिण्डौली कृषि गौण मंडी का नामकरण स्व. श्री रघुनाथ मीणा के नाम करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि स्व. श्री रघुनाथ मीणा किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहे।

श्री गहलोत ने राज्य सरकार के आदेश दिनांक 21.04.2010 (कृषि उपज मंडियों का नामकरण कृषि से संबंध रखने वाली हस्तियों के नाम पर होना चाहिए) में शिथिलता प्रदान करते हुए कृषि गौण मंडी हिण्डौली का नामकरण स्व. रघुनाथ मीणा के नाम करने का निर्णय लिया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:छत्तीसगढ़ बनेगा देश का मिलेट हब: मुख्यमंत्री श्री बघेल

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें