Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश : मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने की आर्मी डे परेड की तैयारियों की समीक्षा

शौर्य और गौरवपूर्ण होंगे आर्मी डे परेड कार्यक्रम  

29 अक्टूबर 2026, भोपाल: मध्य प्रदेश : मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने की आर्मी डे परेड की तैयारियों की समीक्षा – मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल ने आगामी 15 जनवरी को भोपाल में आर्मी डे परेड के मुख्य आयोजन और इससे पूर्व होने वाले अन्य कार्यक्रमों को शौर्य और गौरवपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी संबंधित विभाग को उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने बुधवार को मंत्रालय में विभिन्न विभागों के साथ आयोजन स्थलों की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, आवास, प्रोटोकॉल एवं प्रचार-प्रसार आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा अब तक की गयी तैयारी की जानकारी ली। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह श्री संजय कुमार शुक्ला एवं सामान्य प्रशासन श्री शिवशेखर शुक्ला सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने निर्देश दिए कि आर्मी डे परेड के मुख्य आयोजन के लिए भेल स्थित कालीबाड़ी मार्ग पुनरूद्धार और रिसर्फेसिंग सहित विद्युत लाइनों के शिफ्टिंग की कार्रवाई तय समय-सीमा में कर ली जाए। लोक निर्माण विभाग ने आश्वस्त किया कि ये सभी कार्य आगामी 1 दिसंबर तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि मुख्य आयोजन के लिए अतिविशिष्ट, विशिष्ट अतिथियों सहित लगभग 45 हजार दर्शकों के लिए व्यवस्था की जा रही  है। सांस्कृतिक कार्यक्रम और एयर-शो टी.टी नगर स्टेडियम में शौर्य संस्कृति कार्यक्रम तथा भोपाल अपर लेक में होने वाले एयर शो के लिए भी सेना के अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मुख्य सचिव ने तीनों कार्यक्रमों के लिए अतिथियों के आवागमन एवं बैठक आदि व्यवस्था के लिए आरक्षित स्थानों की जानकारी ली और बेहतर क्रियान्वयन करने के लिए कहा। एयर-शो के आयोजन को वृहद-स्वरूप देने के लिए आर्मी से समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्री बर्णवाल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश के कार्यों की बेहतर ब्रांडिग के साथ ही सिहंस्थ और प्रदेश के सांची, खजुराहो, भीमबेटका, ओरछा सहित पर्यटन स्थलों का व्यापक प्रदर्शन किया जाए। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें