Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर: 150 किसानों को 30-30 किलो चना बीज वितरित, उन्नत खेती का मिलेगा प्रशिक्षण

29 अक्टूबर 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर: 150 किसानों को 30-30 किलो चना बीज वितरित, उन्नत खेती का मिलेगा प्रशिक्षण – मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र बुरहानपुर द्वारा समूहबद्ध अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत 6 गांवों के 150 किसानों का चयन किया गया है। चयनित किसानों को चने की उन्नत किस्म आरवीजी 204 का 30-30 किलो बीज और बीज उपचार के लिए फफूंदनाशक वितरित किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को चने की उन्नत खेती की तकनीकों की जानकारी देकर दलहन उत्पादन बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

कृषि विज्ञान केंद्र ने जिले के गोद लिए गए ग्राम डवालीकलां, धूलकोट, देवरी, मांडवा, भातखेड़ा और डाबियाखेड़ा में प्रत्येक गांव से 25-25 किसानों का चयन किया है। इन किसानों को दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उन्नत कृषि तकनीकों पर प्रशिक्षण भी दिया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संदीप कुमार सिंह ने किसानों को चने की उन्नत खेती की विभिन्न बारीकियों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से बुवाई के उचित समय, उर्वरक प्रबंधन और सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। साथ ही किसानों को समय पर बीज की बुवाई करने की सलाह दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

चार महीने तक वैज्ञानिक करेंगे निगरानी

कार्यक्रम के तहत अगले चार महीनों तक कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक चयनित किसानों के खेतों पर लगे प्रदर्शनों का निरीक्षण और देखभाल करेंगे। इस दौरान किसानों को जरूरत के अनुसार समय-समय पर उपयुक्त तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी। इसका उद्देश्य जिले में दलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सार्थक प्रयास करना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रदर्शन कार्यक्रम के आंकड़े कृषि मैपर पर दर्ज किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी 150 किसानों के खेतों पर लगाए गए प्रदर्शनों की जियो-टैगिंग भी की जाएगी, ताकि कार्यक्रम की प्रगति और उसके क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखी जा सके। इस कार्यक्रम में फसल उत्पादन वैज्ञानिक भूपेन्द्र सिंह, फसल सुरक्षा वैज्ञानिक कार्तिकेय सिंह, वैज्ञानिक मौनिका जायसवाल, पादप प्रजनन वैज्ञानिक राहुल सतारकर, पशुपालन वैज्ञानिक अमोल देशमुख और उद्यानिकी वैज्ञानिक मेधा विभूते ने योगदान दिया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture