ग्वालियर : रबी सीजन के लिए मध्य प्रदेश में 37.51 लाख क्विंटल से अधिक बीज उपलब्ध
29 अक्टूबर 2026, ग्वालियर: ग्वालियर : रबी सीजन के लिए मध्य प्रदेश में 37.51 लाख क्विंटल से अधिक बीज उपलब्ध –आगामी रबी सीजन 2026-27 में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश में पर्याप्त मात्रा में बीज का भंडारण किया गया है। प्रदेश में शासकीय एवं अन्य अधिकृत संस्थाओं तथा निजी बीज संस्थाओं के पास कुल 37,51,994 क्विंटल बीज उपलब्ध है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिलों में बीज की उपलब्धता की निरंतर समीक्षा की जा रही है, ताकि किसानों की मांग एवं आवश्यकता के अनुरूप बीज उपलब्ध कराया जा सके।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अनुसार प्रदेश में चना, मसूर, सरसों, अलसी, मटर, गेहूं एवं जौ सहित विभिन्न रबी फसलों के बीज का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। संस्थागत स्तर पर कुल 12,03,191 क्विंटल तथा निजी बीज संस्थाओं के पास 25,48,843 क्विंटल बीज उपलब्ध है।
विभिन्न संस्थाओं के पास बीज का भंडारण – प्रदेश में मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के पास 91,452 क्विंटल, शासकीय कृषि प्रक्षेत्रों में 12,403 क्विंटल, बीज संघ के पास 6,52,739 क्विंटल, राष्ट्रीय बीज निगम के पास 2,55,718 क्विंटल तथा अन्य अधिकृत संस्थाओं के पास 1,90,839 क्विंटल बीज उपलब्ध है।
प्रमाणित बीज खरीदने की अपील – किसानों से अपील की गई है कि वे अधिकृत विक्रय केंद्रों एवं संबंधित सहकारी संस्थाओं से प्रमाणित बीज खरीदें। बीज खरीदते समय किसान बीज का टैग, खरीद का बिल तथा बीज की वैधता अवश्य जांच लें। यदि किसी विक्रय केंद्र पर अनियमितता अथवा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बीज बेचने का मामला सामने आता है, तो इसकी सूचना संबंधित जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों को दें। विभाग द्वारा बीज की उपलब्धता की निरंतर निगरानी की जा रही है, ताकि आगामी रबी सीजन में किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार गुणवत्तापूर्ण बीज सहजता से उपलब्ध हो सके।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


