कृषि विकास अधिकारी संघ की सौजन्य भेंट
29 अक्टूबर 2026, भोपाल (कृषक जगत): कृषि विकास अधिकारी संघ की सौजन्य भेंट– मध्य प्रदेश कृषि विकास अधिकारी संघ में सागर के श्री अवधेश राय को प्रदेश संयोजक नियुक्त किए जाने पर संगठन से जुड़े अधिकारियों और सदस्यों ने राजधानी में वरिष्ठ कृषि अधिकारीयो से सौजन्य भेंट की। इनमें कृषि सचिव श्री निशांत वरवड़े, संचालक कृषि श्री उमाशंकर भार्गव प्रमुख हैं ।
श्री राय को जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री श्री मनोहर गिरि एवं श्री दिलावर सिंह कौरव का आभार व्यक्त किया ।प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी मिलने पर शक्ति और प्रेरणा मानते हुए संगठन की एकता, मजबूती और कृषि विकास अधिकारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करने के साथ संगठन को मजबूत बनाना, अधिकारियों की समस्याओं और अपेक्षाओं को प्राथमिकता देना तथा उनके हितों के लिए सकारात्मक प्रयास करना प्राथमिकताओं में शामिल करेंगे ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


