अशोकनगर में ए. पी. सी. की समीक्षा बैठक आयोजित
29 अक्टूबर 2026, अशोकनगर: अशोकनगर में ए. पी. सी. की समीक्षा बैठक आयोजित – गत दिनों कृषि उत्पादन आयुक्त श्री के. सी. गुप्ता की अध्यक्षता में ग्वालियर एवं चंबल संभाग के कमिश्नर,कलेक्टर एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ए. पी. सी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों के लिए पानी, बीज एवं खाद की उपलब्धता के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों से जिले में कृषि कार्यों के लिए पानी की उपलब्धता, गुणवत्तापूर्ण बीजों की व्यवस्था तथा किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
एपीसी श्री के सी गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को कृषि कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। साथ ही किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पानी, बीज एवं खाद की उपलब्धता बनाए रखने तथा उनकी आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। नरवाई में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम के लिए हों आवश्यक उपाय नरवाई में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम के संबंध में समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। किसानों को नरवाई में आग लगने से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने तथा फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया। साथ ही संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए नरवाई जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उद्यानिकी खाद्य प्रसंस्करण,सहकारिता तथा संबद्ध संस्थाएं पशुपालन एवं डेयरी विकास,मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग की विस्तार से कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिये गए। जिला स्तर पर एनआईसी कक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री डी एन सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री विकास कुमार आनंद, उप संचालक कृषि श्री अमित सिंह भदौरिया एवं संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


