Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा : स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित

29 अक्टूबर 2026, हरदा: हरदा : स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित – मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 मत्स्य उपभोक्ताओं को ताजी एवं हाइजेनिक अवस्था में मछली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर परिषद खिरकिया नगरीय क्षेत्र हेतु निर्मित 4 स्मार्ट फिश पार्लर के आवंटन हेतु स्थानीय मत्स्य विक्रेताओं से 29 अक्टूबर से 12 नवम्बर 2026 तक कार्य दिवसों में कार्यालयीन समय में आवेदन पत्र आमंत्रित किए  गए  हैं। इनमें सामान्य वर्ग के लिये 2 तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिये 2 पार्लर शामिल है।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि इस हेतु यह आवश्यक है कि आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी तथा खिरकिया नगर परिषद क्षेत्र में निवासरत हो। मत्स्य विक्रय व्यवसाय कार्य में संलग्न व्यक्ति को प्राथमिकता दी जावेगी। स्मार्ट फिश पार्लर हेतु हितग्राही चयन व आवंटन कार्यवाही निर्माण एजेंसी नगर परिषद खिरकिया अपनी प्रक्रिया अनुसार मत्स्य विभाग अधिकारी की उपस्थिति में करेगी। आवंटन कार्यवाही संचालनालय मत्स्योद्योग भोपाल के दिशा निर्देशों के अनुरूप की जावेगी। समान प्राथमिकता वाले एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर चयन लॉटरी पद्धति से किया जावेगा। चयनित मत्स्य विक्रेता को अंशदान राशि रुपये 50 हजार निर्माणकर्ता एजेंसी में जमा करना होगा तथा एक हजार रूपये के स्टाम्प पेपर पर 05 वर्ष हेतु अनुबंध निष्पादन करना होगा। दुकान का किराया एक हजार रूपये मासिक होगा। आवंटन/क्रियान्वयन में विधिक विवाद के निराकरण हेतु जिला कलेक्टर अधिकृत होंगे।

आवेदन के साथ आवेदक को म.प्र. का मूल निवासी प्रमाण पत्र, खिरकिया नगर परिषद क्षेत्र में निवास का प्रमाण/समग्र आई डी, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पास बुक की छायाप्रति, मत्स्य विक्रेता का प्रमाण पत्र, नगर परिषद खिरकिया क्षेत्र में मछली बाजार में पिछले 05 वर्ष या अधिक वर्षों से मछली विक्रय कार्य का प्रमाण पत्र तथा आरक्षित वर्ग आवेदक हेतु डिजिटल जाति प्रमाणपत्र की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें