हरदा जिले में आज से ई-टोकन से मिलेगा खाद
29 अक्टूबर 2026, हरदा: हरदा जिले में आज से ई-टोकन से मिलेगा खाद – रबी वर्ष 2026-27 में कृषकों को डीएपी उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में पारादीप फास्फेट लिमिटेड कंपनी की डीएपी की रैक प्राप्त हुई है। प्राप्त रैक से जिले के विपणन संघ गोदाम, विपणन समिति, एमपी एग्रो, सेवा सहकारी समितियों एवं निजी विक्रेताओं को निर्धारित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया गया है।
उप संचालक कृषि श्री प्रकाश ठाकुर ने बताया कि सेवा सहकारी समिति अबगाँवकला 30 मेट्रिक टन, अबगाँव खुर्द 25 मीट्रिक टन, बालागांव 25 मीट्रिक टन, भुवनखेडी 30 मीट्रिक टन, धनगाँव 25 मीट्रिक टन, गहाल 25 मीट्रिक टन, हंडिया 25 मीट्रिक टन, खेडा 20 मीट्रिक टन, मांगरुल 25 मीट्रिक टन, मसनगाँव 30 मीट्रिक टन, मोहनपुर 25 मीट्रिक टन, नांदरा 25 मीट्रिक टन, नीमगांव 25 मीट्रिक टन, पलासनेर 25 मीट्रिक टन, पीपलघटा 25 मीट्रिक टन, रूपीपरेटिया 25 मीट्रिक टन, सोनतलाई 25 मीट्रिक टन, बाजनिया 30 मीट्रिक टन, छिदगांव मेल 25 मीट्रिक टन, पोखरनी 30 मीट्रिक टन, गोदागाँव खुर्द 25 मीट्रिक टन, गोंदागांव कलां 25 मीट्रिक टन, करताना 25 मीट्रिक टन, मनियाखेडी 30 मीट्रिक टन, रुंदलाय 25 मीट्रिक टन, तजपुरा 25 मीट्रिक टन, आलमपुर 25 मीट्रिक टन, रहटगाँव 25 मीट्रिक टन, टेमागाँव 25 मीट्रिक टन, रवांग 25 मीट्रिक टन, धनवाडा 25 मीट्रिक टन, मांदला 15 मीट्रिक टन, दीपगाँव कलाँ 25 मीट्रिक टन, रहटाकलां 25 मीट्रिक टन, सिराली 25 मेट्रिक टन, श्री कृष्णा एग्रो छिपाबड 25 मेट्रिक टन, जय गुरु कान्हा बाबा टिमरनी 25 मेट्रिक टन, एम.पी. एजेंसी रहटगाँव 25 मीट्रिक टन, गजानंद एग्रो एजेंसी सोडलपुर 25 मीट्रिक टन, राजेश इन्टरप्राईजेस सिराली 25 मेट्रिक टन, श्री राम कृषि सेवा केंद्र नकवाडा 25 मीट्रिक टन, विपणन संघ गोदाम हरदा 125 मीट्रिक टन, टिमरनी 175 मीट्रिक टन, खिरकिया 117 मीट्रिक टन एवं विपणन समिति हरदा 25 मेट्रिक टन तथा विपणन समिति खिरकिया 25 मीट्रिक टन व एम.पी.एग्रो – 103.5 मेट्रिक टन खाद उपलब्ध कराया गया है। जिले के कृषक भाई 28 अक्टूबर को ई-विकास प्रणाली पोर्टल पर ई-टोकन बुक कर, उर्वरक क्रय कर सकेंगे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


