Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी सीजन और दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

29 अक्टूबर 2026, भोपाल: रबी सीजन और दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर- मध्यप्रदेश में  रबी सीजन और दीपावली के लिये निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। इसके लिये हर संभव उपाय करें। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश मंगलवार को विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि सिंहस्थ में सतत विद्युत आपूर्ति के लिये अभी से सुनियोजित कार्य-योजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली बिल दें। साथ ही वसूली भी हर महीने करें। अधिक दिनों के बिल लंबित होने पर वसूली में कठिनाई आती है। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जारी कार्यों की सतत समीक्षा कर उन्हें पूरा करायें।

बिजली बिलों की त्रुटियाँ शीघ्र दूर करें

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि बिजली बिलों से संबंधित त्रुटियों का निराकरण शीघ्र कराया जाये। इसके लिये उपभोक्ताओं को भटकना नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि जन-प्रतिनिधियों से मिलकर चर्चा करें और बिजली से संबंधित समस्याओं का निराकरण करें। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि संसाधनों में वृद्धि के बावजूद ट्रिपिंग में अपेक्षित कमी क्यों नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि इसकी सतत समीक्षा करें। तोमर ने कहा कि कम्पनियों के एमडी संभाग स्तर पर बैठक कर योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। विद्युत आपूर्ति और माँग की सतत समीक्षा होनी चाहिये।

बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा मनीष सिंह ने कहा कि शासन की मंशानुसार बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान सचिव ऊर्जा विशेष गढ़पाले, एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी अजय गुप्ता, एमडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ऋषि गर्ग और एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी अनूप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें