राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि एसोसिएशन ने निकाली तिरंगा यात्रा

13 अगस्त 2026, छिन्दवाड़ा ( कृषक जगत): कृषि एसोसिएशन ने निकाली तिरंगा यात्रा – जिले में कृषि आदान कंपनीयो में सेवारत प्रतिनिधियों के संगठन एवं जिला खाद ,बीज, कीटनाशक विक्रेता संघ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा को उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

यात्रा में बड़ी संख्या में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि, विक्रेता बंधु एवं कृषि विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने उत्साह एवं एकजुटता के साथ तिरंगे की आन, बान और शान को बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज ठाकुर, सहायक संचालक कृषि श्री नीलकंठ पटवारी, कृषि वैज्ञानिक,खाद बीज संघ जिला अध्यक्ष श्री शिवकुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture