Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि वैज्ञानिक खेतों में जाएं

कृषि वैज्ञानिक खेतों में जाएं

15 जुलाई 2020, होशंगाबाद। कृषि वैज्ञानिक खेतों में जाएं – कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने कृषि वैज्ञानिकों को नियमित रूप से किसानों के खेतों का भ्रमण कर उन्हें उन्नत खेती की उचित सलाह देने के निर्देश दिये हैं। श्री पटेल ने होशंगाबाद जिले के बानापुरा गाँव के खेतों में भ्रमण कर किसानों द्वारा उत्पादित की जा रही मक्का फसल का अवलोकन किया। इस अवसर पर सिवनी-मालवा विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, एसडीएम देवकीनंदन सिंह, उपसंचालक कृषि श्री जितेन्द्र सिंह उपस्थित थे।