Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ज्ञान से कृषि व्यवसाय जरूरी : श्रीमती प्रसाद

23 फरवरी 2023,  भोपाल । ज्ञान से कृषि व्यवसाय जरूरी : श्रीमती प्रसाद – समय के साथ फसलों में भी कीट नियंत्रण के लिए नई तकनीकों से निर्मित उपचार अपनाए जा रहे हैं जलवायु परिवर्तन के इस दौर में यह ज्ञान बहुत जरूरी है कब कौन सा कीटनाशक फसलों, सब्जियों पर उपयोग किया जाए जिससे मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव नहीं पड़े और फसल भी सुरक्षित रहे ऐसे ज्ञान पर ही कृषि व्यवसाय जरूरी है।

उक्त विचार उपसंचालक कृषि भोपाल श्रीमती सुमन प्रसाद ने कार्ड संस्था आयोजित कृषि आदान विक्रेताओं हेतु 1 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के शुभारंभ अवसर पर कही। मैनेज हैदराबाद के सहयोग से परियोजना संचालक आत्मा के मार्गदर्शन में सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (कार्ड) संस्था उक्त प्रशिक्षण का आयोजन कर रही है।

शुभारंभ अवसर पर कार्ड के चेयरमैन श्री विवेक शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. स्वाति शर्मा, सहायक संचालक कृषि श्री अमित प्रताप सिंह, कार्ड के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. लालचंद यादव, कृषि विशेषज्ञ डॉ. नीलम सिंह, डॉ. मृदुला रावत, श्री वीरेंद्र किरार एवं श्रीमती रचना किरार उपस्थित थीं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें