Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी में किसानों के खेत में किया ड्रोन की उन्नत तकनीक का प्रदर्शन

17 जनवरी 2025, सिवनी: सिवनी में किसानों के खेत में किया ड्रोन की उन्नत तकनीक का प्रदर्शन –  प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल के मार्गदर्शन में सिवनी विकासखण्ड के कुकलाह ग्राम में कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी व ईफको ने संयुक्त रूप से   कृषकों के खेत पर ड्रोन की तकनीक से  गेहूं एवं मक्के की फसल में नैनो यूरिया और नैनों डी. ए. पी. के छिड़काव का तकनीकी प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर इंजीनियर श्री कुमार सोनी कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ ने ड्रोन के  छिड़काव  करते समय रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में कृषकों को जानकारी दी कि ड्रोन का छिड़काव मौसम की 50 प्रतिशत से अधिक आर्द्रता, 35 डिग्री से कम तापमान व 08 कि.मी. प्रति घंटे की हवा की गति से कम क्षेत्र स्थिति में ही छिड़काव किया जाना चाहिए। शासन प्रमाणित ड्रोन चालक को क्षेत्र की समुचित जानकारी रुकावट पेड़ बिजली के तार आदि की जानकारी स्पष्ट रखना चाहिए व प्राथमिक उपचार की समस्त व्यवस्था उपलब्ध होनी चाहिए।

वैज्ञानिक डॉ. एन.के. सिंह द्वारा कृषकों को  गेहूं व रबी मक्के में आने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी अवगत कराकर उसके उपाय से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इफको कम्पनी के जिले के अधिकारी श्री अनिल बिरला ने  गेहूं  व मक्के में नैनो यूरिया के उपयोग से संबंधित जानकारी से कृषकों को अवगत कराया। इस अवसर पर प्रदर्शन प्रक्षेत्र में कुकलाह गांव के कृषकों की उपस्थिति रही।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com