Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन जिले में उर्वरक का पर्याप्त भण्डारण उपलब्ध

किसानों से डीएपी की जगह एनपीके उर्वरक का उपयोग करने की अपील

26 नवंबर 2024, खरगोन: खरगोन जिले में उर्वरक का पर्याप्त भण्डारण उपलब्ध –  रबी सीजन 2024-25 में जिले के किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में उर्वरक का पर्याप्त मात्रा में भण्डारण उपलब्ध है। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा द्वारा जिले में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। जिले के किसानों से अपील की गई है कि वे डीएपी के स्थान पर एनपीके उर्वरक का उपयोग करें।    

उप संचालक श्री एमएस सोलंकी ने बताया कि जिले में रबी फसलों के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में उर्वरक की कमी नहीं है और इसका पर्याप्त भण्डारण उपलब्ध है। किसानों को डीएपी के स्थान पर एनपीके उर्वरक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में यूरिया का 26462 मीट्रिक टन, डीएपी का 3445 मीट्रिक टन, म्यूरेट ऑफ पोटाश का 3787 मीट्रिक टन, एनपीके का 12635 मेट्रिक टन एवं सिंगल सुपर फास्फेट का 32033 मेट्रिक टन उपलब्ध है। जबकि किसानों को यूरिया 15913 मीट्रिक टन, डीएपी 3001 मीट्रिक टन, म्यूरेट ऑफ पोटाश 1081 मेट्रिक टन, एनपीके 7630 मेट्रिक टन एवं सिंगल सुपर फास्फेट 11690 मेट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है।     खरगोन जिले को 22 नवंबर को खंडवा  रैक  पाइंट से 500  मीट्रिक टन यूरिया, 300  मीट्रिक टन नाइट्रो फॉस्फेट एवं 23 नवंबर को खंडवा रेक पाइंट से 500 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हो रहा है।    

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जिले में किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध हो सके इसके लिए सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निजी उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर सतत निगरानी रख रहे हैं। उप संचालक कृषि श्री सोलंकी द्वारा अपनी टीम के साथ जिले के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान उनके स्टॉक एवं अभिलेखों का भी निरीक्षण किया जा रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com