Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बिहार के किसानों का इंतजार खत्म! इस तारीख से होगी खरीदी

04 मार्च 2025, भोपाल: बिहार के किसानों का इंतजार खत्म! इस तारीख से होगी खरीदी – बिहार के गेहूं उत्पादक किसानों का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तारीख का ऐलान कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार 1 अप्रैल से गेहूं की खरीदी करने की शुरुआत करेगी.

इस साल बिहार में लगभग 25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई की गई है और लगभग 84 लाख टन गेहूं उत्पादन होने का अनुमान है. इसके मद्देनजर भारतीय खाद्य निगम, राज्य में कुल 151 गेहूं खरीद केंद्र बनाएगा. साथ ही, राज्य सरकार भी लगभग 5000 खरीद केंद्र स्थापित करने जा रही है. इस बार राज्य में 2 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीदी शुरू की जाएगी.  FCI इस साल किसानों के अलावा किसान उत्पादक संगठनों (FPO) से भी गेहूं की खरीदारी करेगा. गेहूं के निर्धारित सरकारी मूल्य के अतिरिक्त, FCI प्रति क्विंटल पर 27 रुपये का कमीशन भी देगा. यह जानकारी बिहार जोन के FCI के महाप्रबंधक अमित भूषण ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी. उन्होंने बताया कि राज्य में गेहूं की खरीदारी 1 अप्रैल से शुरू होगी और यह 15 जून तक जारी रहेगी. गेहूं की खरीदारी के लिए भारतीय खाद्य निगम बिहार राज्य के सभी 38 जिलों में कुल 151 गेहूं अधिप्राप्ति केंद्र बनाएगी, ताकि किसानों को गेहूं बेचने में कोई कठिनाई न हो. उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 150 रुपये अधिक है. इस साल, FCI किसानों के अलावा FPO से भी गेहूं खरीदने का निर्णय लिया है, जिसके लिए FPO के साथ बैठक भी आयोजित की जा रही हैं. इस बार राज्य में 2 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. इसके अलावा, किसानों को उनकी फसलों का मूल्य बिना किसी कटौती के 48 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में भेज दिया जाएगा. बिहार के उन जिलों में अधिक गेहूं खरीद केंद्र खोले जाएंगे, जहां गेहूं का उत्पादन अधिक होता है. इनमें प्रमुख रूप से रोहतास, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, सिवान, गया, सारण, नालंदा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सासाराम, गोपालगंज, औरंगाबाद, बेगूसराय, पटना, दरभंगा और अन्य जिले शामिल हैं.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों को अपने गेहूं की बिक्री के लिए कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल (https://dbtagriculture.bihar.gov.in) और सहकारिता विभाग के पोर्टल (https://esahkari.bih.nic.in) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर वे बिहार राज्य खाद्य विभाग की हेल्पलाइन 18003456194 या सहकारिता विभाग की हेल्पलाइन 18001800110 पर निःशुल्क संपर्क कर सकते हैं.

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com