राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषकों के लिए उर्वरकों की पर्याप्त व्यवस्था, निजी उर्वरक विक्रेताओं को डबल लॉक केंद्रों पर बैठाया

10 नवम्बर 2022, झाबुआ: कृषकों के लिए उर्वरकों की पर्याप्त व्यवस्था, निजी उर्वरक विक्रेताओं को डबल लॉक केंद्रों पर बैठाया – झाबुआ जिले में वर्ष 2022-23 में सामान्य वर्षा होने से रबी मौसम 2022-23 हेतु 1,23,726 हैक्टेयर रकबा प्रस्तावित है ,ऐसी स्थिति में कृषकों को आवश्यकता के अनुरूप रासायनिक उर्वरक उपलब्ध है। नगद विक्रय केंद्रों पर निजी उर्वरक विक्रेताओं को बैठाया गया है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार नज़दीकी सहकारी समितियों /निजी उर्वरक विक्रेताओं से उचित दर पर उर्वरक सुगमता से प्राप्त कर सकते हैं।

जिला कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के मार्गदर्शन में उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला झाबुआ श्री एन.एस. रावत के निरंतर प्रयासों से जिले में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिसमें दो दिन पूर्व की स्थिति में यूरिया 2938 मे.टन, डी.ए.पी. 1290 मे.टन, एम.ओ.पी. 224 मे. टन,एन.पी.के. कॉम्पलेक्स 867 मे.टन तथ सिंगल सुपर फॉस्फेट 1241 मे.टन की उपलब्ध था । कृषक बंधु अपनी आवश्यकता के अनुसार नज़दीकी सहकारी समितियों /निजी उर्वरक विक्रेताओं से उचित दर पर उर्वरक सुगमता से प्राप्त कर सकते हैं। उर्वरक क्रय के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में भू-अधिकार पुस्तिका, धारित भूमि की खाता नकल, कृषक का आधार कार्ड, साथ में ले कर जाना अनिवार्य होगा।

जिले में कृषकों की सुविधा के लिये सहकारी क्षेत्र के 5 नगद विक्रय केन्द्र क्रियाशील करवाए गए हैं , जो विपणन संघ झाबुआ, मेघनगर, पेटलावद, विपणन सहकारी समिति थांदला ,पेटलावद है। नगद विक्रय केंद्रों पर निजी उर्वरक विक्रेताओं को बैठाया गया है ,जिनके द्वारा भी कृषकों को उर्वरक उलब्ध करवाया जा रहा है, इसके अलावा उर्वरक विक्रेताओं के पास उपलब्ध उर्वरक नगद विक्रय की निगरानी एवं व्यवस्था हेतु कृषि एवं राजस्व विभाग का संयुक्त दल बनाया गया है। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के मार्गदर्शन में सम्बन्धित अनुभाग, तहसीलदार एवं कृषि अधिकारियों को जिले में उर्वरक व्यवस्था हेतु दायित्व सौंपा गया है।

संयुक्त दल में श्री विजय मोरे ,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड झाबुआ, श्री ज्वाला सिंगार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (प्रभारी) विकासखण्ड रामा, श्री अमर सिंह खपेड, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (प्रभारी) विकासखण्ड रानापुर, श्री गंगाराम चौहान, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (प्रभारी) विकासखण्ड थांदला, श्री लालचंद खपेड, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (प्रभारी) विकासखण्ड पेटलावद, श्री अजयसिंह बारिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी(प्रभारी) विकासखण्ड मेघनगर हैं ,जो विकासखण्ड में प्रभारी अधिकारियों के रूप मे कार्यरत रहेंगे । कृषकों को उर्वरक क्रय करने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर इन अधिकारियों से सम्पर्क किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (09 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement