Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वर्णवाल और कलेक्टर श्री सिंह पहुंचे किसानों के खेतों में

23 फरवरी 2024, इंदौर: अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वर्णवाल और कलेक्टर श्री सिंह पहुंचे किसानों के खेतों में – अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल तथा कलेक्टर श्री आशीष सिंह  बुधवार को  किसानों के खेतों में पहुंचे और उन्होंने किसानों द्वारा आधुनिक खेती के तहत किये जा रहे हैं नवाचारों को देखा।

श्री वर्णवाल तथा  श्री सिंह  कल  धार  रोड़ पर स्थित ग्राम माचल पहुंचे। उन्होंने प्रगतिशील किसान श्री गजानन खादीवाला के खेत पर पहुंच कर गेहूं की नवीन किस्मों की खेती को देखा। किसानों से चर्चा कर उन्होंने नवीन किस्म के बारे में जानकारी ली। उसके उत्पादन और उत्पादकता के बारे में पता किया। उन्हें बताया गया कि गेहूं की नवीन किस्मों की बुवाई से किसानों को बेहद फायदा है। कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त होता है।

श्री वर्णवाल ने वहां मौजूद कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह गेहूं की नवीन किस्मों की बोवनी को प्रोत्साहित करें। यह प्रयास करें कि किसान अधिक से अधिक  नई  किस्मों की बोवनी करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसानों को नवीनतम जानकारी साझा करने के लिए खेतों का भ्रमण भी कराया जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)