Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कानपुर कृषि विश्वविद्यालय में 13 अक्टूबर से शुरू होगा छह दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर

09 अक्टूबर 2025, कानपुर: कानपुर कृषि विश्वविद्यालय में 13 अक्टूबर से शुरू होगा छह दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर – कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) में 6 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर 13 अक्टूबर से शुरू होगा, जो 18 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। मशरूम शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. एस.के. विश्वास ने बताया यह कार्यक्रम खासतौर पर उन लोगों (युवाओं, छात्र या किसानों) के लिए लाभकारी साबित होगा जो मशरूम उत्पादन, व्यवसाय या स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं।

डॉ. विश्वास ने आगे कहा, भारत कृषि प्रधान देश है, लेकिन अब वक्त बदल रहा है। सिर्फ पारंपरिक खेती से काम नहीं चलेगा, किसानों और युवाओं को नए-नए विकल्प भी आजमाने होंगे। मशरूम की खेती ऐसी ही एक चीज है, जिसमें कम लागत में बढ़िया कमाई हो सकती है। गांव के युवा हों, शहर के स्टूडेंट्स या कोई भी जिसे खेती में दिलचस्पी है ये ट्रेनिंग उनके लिए बढ़िया मौका है।

प्रशिक्षण में मिलेगी तकनीकी जानकारी

इस 6 दिन की वर्कशॉप में प्रतिभागियों को न सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि पूरा प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलेगा। इस कार्यक्रम के दौरान एस्टर, बटन और मिल्की मशरूम की खेती की बारीकियां सिखाई जाएंगी। हर स्टेप को प्रैक्टिकल तरीके से समझाया जाएगा, ताकि सीखने वाले बाद में खुद से काम शुरू कर सकें। डॉ. विश्वास के मुताबिक, यह ट्रेनिंग पूरी तरह से साइंटिफिक तरीके से तैयार की गई है, और प्रोफेशनल लेवल पर भी काफी मददगार साबित होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इतने पैसे में कराएं रजिस्ट्रेशन

इस वर्कशॉप का हिस्सा बनने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को ₹1000 का पंजीकरण फीस देनी होगी। साथ ही एक पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की कॉपी जमा करनी होगी। खसा बात है कि बाहर से आने वालों के लिए विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रुकने का इंतजाम रहेगा, हालांकि इसका खर्च खुद आपको स्वयं उठाना होगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रतिभागियों को दिया जाएगा सर्टिफिकेट

ट्रेनिंग खत्म होने पर सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी मिलेगा। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि ये प्रोग्राम खासकर गांव के युवाओं के लिए रोजगार की तरफ एक मजबूत कदम है। अगर आपको और जानकारी चाहिए या रजिस्ट्रेशन करना है, तो 9369060041 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture