Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आलू प्याज के भाव में स्थिरता रखने के लिए नई योजना बनेगी

25 नवंबर 2024, भोपाल: आलू प्याज के भाव में स्थिरता रखने के लिए नई योजना बनेगी – केंद्र सरकार अब आलू प्याज लहसुन टमाटर के भाव में स्थिरता बनी रहे, इसे लेकर नई योजना बनाने की तैयारी में है। जिसका फायदा आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भी मिलेगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों की समस्याओं को समझ कर कई निर्णय ले रहे हैं। किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले एवं खेती लाभ का धंधा बने, इसके लिए कृषि मंत्री लगातार प्रयासरत हैं। केंद्रीय सरकार द्वारा किसानों के हित में कई बड़े निर्णय किए गए हैं। हाल ही में सरकार ने रवि फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की है। इसी बीच कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आलू प्याज टमाटर के भाव को लेकर बड़ी घोषणा की है।  गौरतलब है कि आलू, प्याज, टमाटर एवं लहसुन के भाव में अनिश्चित तथा रहती है, यही कारण है कि किसान इन फसलों की खेती का रकबा धीरे-धीरे कम कर रहे हैं। रकबा कम होने के कारण पैदावार पर विपरीत असर पड़ता है एवं पैदावार कम होने के कारण भाव में वृद्धि होती है। जिसके कारण आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी और भाव बढ़ने की दशा में किसानों द्वारा इन फसलों का रकबा बढ़ा दिया जाता है, जिसके चलते पैदावार अचानक बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में मांग एवं आपूर्ति का गणित गड़बड़ा जाता है आपूर्ति अधिक होने एवं मांग कम होने की दशा में इनके दामों में बड़ी गिरावट होती है, जिसका खामी आज किसानों को नुकसान झेलकर उठाना पड़ता है। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com